
एलएमएनयू: स्नातक में नामांकन व पंजीयन की तिथि बढ़ी। Voice of Darbhanga
दरभंगा: लनामिविवि में स्नातक प्रथम खंड सत्र 2016- 19 में नामांकन व पंजीयन की तिथि बढ़ा दी गई है। अध्यक्ष छात्र कल्याण डॉ. भोला चौरसिया ने सभी संबद्ध व अंगीभूत कॉलेजों के प्रधानाचार्यों को पत्र लिखकर नामांकन परिषद में लिए गए निर्णय की जानकारी देते हुए विषयवार रिक्त सीट पर नामांकन लेने को कहा है। पत्र में कहा गया है कि कंपार्टमेंटल परीक्षा में उत्तीर्ण छात्रों की सुविधा के लिए यह व्यवस्था की गई है। इच्छुक छात्र 20 से 25 फरवरी तक नामांकन करा सकते हैं। लेकिन, नामांकन के लिए ऐसे छात्रों को चार सौ रुपये अतिरिक्त देने होंगे। जबकि, पंजीयन शुल्क पहले की तरह सौ रुपये ही लगेंगे। पंजीयन की तिथि 25 फरवरी तक विस्तारित की गई है। इस तिथि तक पंजीयन नहीं जमा करने पर 26 फरवरी से 10 मार्च तक पांच सौ रुपये विलंब शुल्क जमा करना होगा। प्रधानाचार्यों को 16 मार्च तक पंजीयन संबंधी कागजात जमा करने के साथ ही विलंब से नामांकन लेने वाले छात्रों के लिए विशेष क्लास लेकर पाठ्यक्रम पूरा कराने का निर्देश दिया गया है।

