Home मुख्य एलएनएमयू में 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 26, 2016

एलएनएमयू में 26/11 के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए कार्यक्रम आयोजित। Voice of Darbhanga

img_20161126_215634_529

दरभंगा : ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के वाणिज्य विभाग के संकायाध्यक्ष प्रो0 हरे कृष्ण सिंह ने कहा कि संविधान का निर्माण जिस भावनाओं के साथ किया गया था. उसी अनुरूप लागु किया जाए. अनुशासन में रखकर मान-सम्मान के साथ बराबरी की जब बात होगी समाज का विकास होगा. वे आज संविधान दिवस तथा 26/11 में हुए शहीदों को श्रद्धांजली के लिए आयोजित समारोह को संबोधित करते हुए उक्त बातें कही. उन्होंने कहा कि ईश्वर ने अंगुली बनाए. जो बराबर नहीं है, लेकिन जब वे जुड़ जाते हैं तो उसमें ताकत हो जाती है. प्रकृति ने बहुत सोच समझकर निर्माण किया. अगर प्रकृति निर्मित सभी वस्तुएँ एक जैसा बन जाए तो अपरतीव लगने लगेगा. आवश्यकता है सबों को मिलने वाली सुविधाओं कि बराबरी की जब बात होगी तब समाज का विकास होगा. उन्होंने कहा कि हम विश्व में सिरमौर थे और रहेंगे. यह हमारी संविधान की वजह से संभव है. आज आतंकवादियों के संकाया के लिए हमें एकजुट होने की आवश्यकता है. जब हम ऐसा करेंगे तब सही अर्थों में मुम्बई में 26/11 को हुए शहीदों के प्रति सच्ची श्रद्धांजली होगी. इस अवसर पर स्नातकोत्तर राजनीतिशास्त्र विभाग के प्राध्यापक प्रो0 अनिल कुमार झा ने कहा कि देश की दुर्दशा राजनेताओं की वजह से है. आज राजनेताओं की नहीं ैजंजमेउंद की जरूरत है. संविधान में मानवीय गुणों को अंगीकार करने की बात कही है. जिसे हमें अपनाने की जरूरत है. जब तक मानसिकता नही ंबदलेगी समाज का कल्याण नहीं होगा. संविधान सभा के अध्यक्ष बाबा साहेब भीमराव अम्बेदकर ने कभी भी किसी को गिराने की बात नहीं कही. बल्कि जो नीचे है उसे आगे बढ़ाने की बात कही है. जब तक इस भावना से समाज नहीं चलेगा. विकास नहीं होगा. प्रधानाचार्य डा0 सत्यनारायण प्रसाद ने कहा कि हर नागरिक को संविधान की रक्षा करने का शपथ लेना होगा. उन्होंने बुद्धिजीवियों का आह्वान किया कि आतंकवादियों के सफाया के लिए आगे आकर उसका प्रतिकार करना होगा. प्रधानाचार्य डा0 रहमुतुल्लाह ने कहा कि जब देश की रक्षा में हमारे नागरिक शहीद होते हैं तो हम सहम जाते हैं. आतंकवादियों का नामोनिषान मिटाने के लिए हर एक को एकजुट होकर कार्यवाही करनी चाहिए. प्रधानाचार्य डा0 सरदार अरविन्द सिंह ने कहा कि भारत संविधान की देन है कि यहां पर हर एक बराबर है. मुम्बई हमला में 26/11 को हुए शहीदों की कुवार्नी को हमें बरबाद नहीं होने देना है. राजनीतिशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 राम देव राय ने कहा कि संविधान में विश्व शांति की बात कही गयी है. जिसका परिणाम है कि आज हम विश्व में सर्वश्रेष्ठ है. अधिकार की बात तो करते हैं लेकिन कर्तव्य की बात नहीं करते हैं. आवश्यकता है अधिकार के साथ कर्तव्य निभाने की. इस अवसर पर प्रधानाचार्य डा0 मीना कुमारी ने महिलाओं के साथ समानता की बात कही. वहीं रविन्द्र कुमार चौधरी इस दिवस के महत्व की चर्चा की. आगत अतिथियों का स्वागत छात्र संकायाध्यक्ष प्रो0 भोला चौरसिया ने किया. वहीं धन्यवाद ज्ञापन कुलसचिव डा0 अजीत कुमार सिंह ने की. जबकि मंच संचालन सी0सी0डी0सी0 डा0 मुनेशवर यादव ने किया.

Share

Leave a Reply