Home मुख्य प्यार में धोखा मिलने के बाद पुलिस की पहल ने कराया दो बिछड़े दिलो का मिलन। Voice of Darbhanga
मुख्य - विशेष - April 22, 2017

प्यार में धोखा मिलने के बाद पुलिस की पहल ने कराया दो बिछड़े दिलो का मिलन। Voice of Darbhanga

IMG_20170423_023818

दरभंगा। अभिषेक कुमार

कहते हैं प्यार दीवाना होता है और महबूब यदि दिल में बस जाये तो बस दुनिया में सिवा उसके और कुछ नजर नही आता। पर बिना सोचे समझे जोश में होश खो देने पर यदि धोखा मिले तो दिल टूट जाता है। कुछ ऐसा ही मामला शनिवार को एएसपी दिलनवाज अहमद के सामने आया तो इन्होंने आख़िरकार दो बिछड़े दिलो का मिलन करवा ही दिया। दरअसल पहले मोबाइल पर इश्क हुआ इसके बाद लड़की अपना घर छोड़कर हैदराबाद पहुंच गई । जी हां, ढाई अक्षर प्रेम में पागल एक इंटर की छात्रा ने ऐसा ही काम किया। लेकिन, जोश में होश खोने वाली यह लड़की कुछ दिनों के लिए कहीं की नहीं रही। अर्थात प्रेम में उसे धोखा मिला। सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के एक गांव से भागी एक लड़की ने दस माह के बाद अचानक एएसपी दिलनवाज अहमद के पास पहुंचकर अपनी आपबीती सुनाई। उसके बातों को सुन एएसपी श्री अहमद भी दंग हो गए। उसने बताया कि चार साल पूर्व गांव के एक दोस्त ने समस्तीपुर जिले मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के नीलपुर गांव के रहने वाले परवेज नदाफ से मोबाइल पर बात कराई। इसके बाद यह सिलसिला चलता रहा। इसी बीच दोनों में प्रेम हो गया। लंबे दिनों के बाद दोनों में कोई मिलन भी नहीं हुआ। बावजूद, दोनों भागने का प्लान भी बना लिया। लड़का के एक इशारे पर वह अपने घर को छोड़ भाग खड़ी हुई। परवेज उसे हैदराबाद ले गया। वहां उसे दस माह तक विभिन्न भाड़े के मकान में रखा। जब भी निकाह करने की बात हुई तो वह टालता रहा। इस बीच लड़का ने दूसरी लड़की से निकाह करने की तैयारी कर लिया। इसके साथ मारपीट भी शुरू हो गई। किसी अनहोनी की घटना को देख वह वहां से भागकर दरभंगा आकर एएसपी के पास पहुंच गई। उसने बताया कि अब उसके माता-पिता भी रखने को तैयार नहीं है। अब वह कहीं की नहीं रही। उसने अपनी पीड़ा बताकर रोने लगी। बार-बार उसके साथ शादी कराने की विनती कर रही थी। उसने साक्ष्य के तौर पर हैदराबाद के कई होटल का बिल भी दिखाया। इसके बाद एएसपी श्री अहमद ने सच्चाई पता लगाने के लिए पीड़िता के परिजनों व लड़का के पिता को बुलाया। आमने-सामने बात कराई। हालांकि, लड़का के पिता ने इस मामले की कोई जानकारी नहीं होने की बात कही। बावजूद, जब उन्हें सच्चाई मालूम चला तो वे अपने लड़का से बात की। इसके बाद सारा मामला उनके समझ में आ गया। वे बिना समय गवांए लड़की को अपना बहू बनाने को तैयार हो गए। अपने पुत्र से बात कर निकाह की तारीख भी तैय कर दी। 24 अप्रैल को उन्होंने बरात लेकर आने की बात कही। इस पर लड़की के परिजनों ने सहमति जता दिया। दोनों परिवार के मिलन का दृश्य देख लड़की खुशी से झूम उठी। IMG-20170417-WA0141दो दिलों को मिलन कराने में महिला थाना का भी अहम योगदान रहा। थानाध्यक्ष नीलम कुमारी ने बताया कि लड़का व लड़की दोनों बालिग हैं। दोनों परिवार के परिजन व लड़का निकाह करने को राजी हो गए हैं।

Share

Leave a Reply