
काम करके लोगों के दिलो में बनाई जगह: संजय झा। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पूर्व विधान पार्षद संजय झा ने आज अपने गौराबौराम के दौरे के दौरान कहा राजनीति में हम काम करने के लिए आये है और काम के बदौलत ही अपनी पहचान बनाई है। 2006 से पहले हमें कोई नहीं जानता था लेकिन काम करके लोगो के दिल में जगह बनाई है और जब तक राजनीती में रहेंगे हम काम करते रहेंगे। उनोहने कहा कि पहले बेनीपुर तक पहुँचते पहुँचते विकास रुक जाता था लेकिन हमने उसे बदल दिया। अपना लगभग समय हमने गौराबौराम में दिया। श्री झा ने जीत कर गए प्रतिनिधि कटाक्ष करते हुए कहा उन्होंने यहाँ से जो जीतकर गए है, ढाई साल हो गए लेकिन एक काम भी दिखाए जिनसे लगे की विकास हुआ है तो मानेंगे। उन्होंने कहा अभी भी बहुत काम बाकी है और यदि भविष्य में मौका मिला तो रुक गए विकास रथ को पुनः आगे बढ़ाएंगे। श्री झा के साथ संजीव झा, प्रेम कुमार बीरबल, संजय चौधरी, कैलाश चौपाल साथ में सैकड़ो कार्यकर्त्ता थे। संजय झा फ्रेंड्स क्लब के अध्यक्ष समीर झा ने कहा कि पद पर रहे न रहे, पर अपनी पहुँच का उपयोग संजय जी हमेशा दरभंगा के विकास केलिए करते आये हैं और करते रहेंगे।

