
मधुबनी जिला प्रशासन ने दरभंगा से मांगी मदद, कमिश्नर खुद भी मधुबनी रवाना हुए।

दरभंगा: मधुबनी जिले के बेनीपट्टी थाना क्षेत्र में यात्रियों से भरी बस तालाब में गिरने मामले में मधुबनी जिला प्रशासन ने दरभंगा जिला प्रशासन से मदद मांगी है। दरभंगा के जिलाधिकारी ने त्वरित मदद के रूप में 4 एम्बुलेंस , 1 किरान तथा एनडीआरएफ की टीम को मधुबनी भेज दिया है। आगे भी दरभंगा जिला प्रशासन मधुबनी से संपर्क बनाए हुए है। जरूरत पड़ने पर सभी प्रकार के सहयोग की बात जिलाधिकारी ने कही है। वहीँ इस दर्दनाक हादसे का जायजा लेने दरभंगा प्रमंडल के कमिशनर आर के खंडेवाल घटना स्थल के लिए रवाना हो चुके हैं।

