
शनिवार को 11 केवी शिवधारा फीडर पर मेंटेनेंस: सुबह 11 से दोपहर 2 तक बिजली कट।
दरभंगा: बेला पावर सब स्टेशन से निकलने वाले 11 केवी शिवधारा फीडर पर शनिवार को मेंटेनेंस कार्य होगा। इस कारण शिवधारा व इमरजेंसी फीडर से जुड़े इलाकों में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी।

विभाग ने बताया कि लाइन मरम्मत व तकनीकी कार्य से भविष्य में निर्बाध बिजली सुनिश्चित होगी। प्रभावित क्षेत्र: पॉलिटेक्निक, सोती लाइन, रामबाग, बांग्लागढ़, शुभंकरपुर, रत्नोपट्टी, नाका-2, तारामंडल व आसपास के इलाके। उपभोक्ताओं से अपील: समय से पूर्व आवश्यक कार्य निपटाएं।


