Home Featured जंतर-मंतर पर मैथिलों का हल्लाबोल: मिथिला राज्य गठन की मांग, केंद्र को ज्ञापन।
Featured - मुख्य - February 3, 2026

जंतर-मंतर पर मैथिलों का हल्लाबोल: मिथिला राज्य गठन की मांग, केंद्र को ज्ञापन।

दरभंगा: अखिल भारतीय मिथिला राज्य संघर्ष समिति के बैनर तले मंगलवार को दिल्ली के जंतर-मंतर पर मिथिला राज्य गठन की मांग को लेकर हजारों मैथिलों ने जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। प्रो. अमरेंद्र कुमार झा के नेतृत्व में देशभर से पहुंचे समर्थकों ने भाग लिया।

Advertisement

अध्यक्षता भारतीय महासंघ पार्टी अध्यक्ष विनोद झा ने की, मंच संचालन एडवोकेट मुकेश आनंद ने किया।दूरभाष पर संबोधित करते संगठन अध्यक्ष डॉ. बैद्यनाथ चौधरी ‘बैजू’ ने कहा कि 120 वर्षों से चली आ रही मिथिला राज्य की मांग को नजरअंदाज किया जा रहा है। बंगाल, उड़ीसा, झारखंड बने, लेकिन मिथिला को अलग राज्य नहीं मिला।

Advertisement

राष्ट्रीय प्रवक्ता इंजीनियर शिशिर कुमार झा ने चेताया कि ‘बिहारी’ टैग से मैथिली संस्कृति, भाषा व विकास प्रभावित हो रहा है। दरभंगा हाईकोर्ट बेंच भी अधर में लटका है।प्रो. अमरेंद्र झा ने उग्र आंदोलन की चेतावनी दी। विनोद झा ने मैथिली भाषा की उपेक्षा पर नाराजगी जताई, पटना मैथिली अकादमी में ताला इसका प्रमाण बताया। अन्य वक्ताओं- एडवोकेट डॉ. प्रदीप झा, शिव प्रसाद साह, सविता मिश्रा, घुरन झा आदि ने शिक्षा-स्वास्थ्य बिगड़ने का मुद्दा उठाया। अंत में ग्रेटर नोएडा संयोजक मदन कुमार झा के नेतृत्व में राष्ट्रपति, पीएम व गृह मंत्री को ज्ञापन सौंपा गया।

Share