Home मुख्य माले जिला कमिटी की दो दिवसीय बैठक शुरू। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 23, 2017

माले जिला कमिटी की दो दिवसीय बैठक शुरू। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1487868639351

दरभंगा: भाकपा माले जिला कमिटी की दो दिवसीय बैठक सदर प्रखंड के छपकी परड़ी सामुदायिक भवन में शुरू हुई. इस मौके पर माले पोलित ब्यूरो सदस्य धीरेन्द्र कुमार झा ने कहा कि जनता के अधिकार को केन्द्र व राज्य सरकार छीन रही है. इसके खिलाफ अधिकार आंदोलन तेज करने पर बल दिया जायेगा. उन्होंने कहा कि शिक्षा, रोजगार, भूमि सुधार के लिए तेज आंदोलन किया जायेगा. वहीं इस अवसर पर बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि राशन कार्ड बनवाने को लेकर भारी कुव्यवस्था बनी हुई है. इस नाम पर लाखों लूट हो रही है और गरीब लोगों को राशन नहीं मिल रहा है. इसके खिलाफ जोरदार आंदोलन किया जायेगा. बैठक में आर.के. सहनी, लक्ष्मी पासवान, अशोक पासवान, कल्याण भारती, नन्दलाल ठाकुर, अवधेश सिंह, प्रिंस कर्ण, अशर्फी दास, सदीक भारती, सत्यनारायण मुखिया, शनिचरी देव, सुरेन्द्र पासवान, भोला पासवान, धर्मेश यादव, सूर्य नारायण शर्मा, उमेश साह, पप्पु पासवान, भोला पासवान, विश्वनाथ पासवान, संदीप चौधरी, अमित पासवान, रोहित सिंह, मो. जमालुद्दीन, मनोज यादव, सुनील यादव आदि उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply