Home मुख्य माले का अनिश्चितकालीन भूमि अधिकार सत्याग्रह शुरू। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 20, 2016

माले का अनिश्चितकालीन भूमि अधिकार सत्याग्रह शुरू। Voice of Darbhanga

img-20161020-wa0134

दरभंगा: लहेरियासराय के पोलो मैदान में पर्चाधारियों को दखल कब्जा दिलाने, भूमिहीनों को जमींन देने, वर्षो से बसे भूमिहीनों को कानूनी हक दिलाने की मांग को लेकर भाकपा (माले) दरभंगा जिला कमिटी के बैनर तले आज से अनिश्चितकालीन भूमि अधिकार सत्याग्रह शुरू किया गया. भूमि अधिकार सत्याग्रह की अध्यक्षता हरि पासवान, मो जमालुद्दीन और शनिचरी देवी ने संयुक्त रूप से किया. धरनास्थल पर आयोजित सभा को संबोधित करते हुए माले के जिला सचिव बैद्यनाथ यादव ने कहा कि नीतीश कुमार की सरकार दखल देहानि को लेकर बड़ी-बड़ी बातें करती हैं परंतु सिर्फ दरभंगा में हजारों पचार्धारियों को वर्षो से उनके पर्चा की जमीन पर कब्जा नहीं मिला हैं वही जिला प्रशासन के पास बार-बार गुहार लगाने के बाद भी प्रशासन की निष्क्रियता बनी हुई हैं. तारडीह के देबना हों, या फिर हनुमाननगर के गोदाईपट्टी, सिंहवाड़ा के कालीगाँव आदि दर्जनों जगहों पर पचार्धारियों के सवाल पर प्रशासन चुप्प हैं. इस चुप्पी पर लड़ाई तेज होगी. सभा को खेमस के प्रदेश उपाध्यक्ष लक्ष्मी पासवान ने संबोधित करते हुये कहा कि भूमिहीनों को जमींन देने के हजारों आवेदन विभिन्न अंचलों में पड़ा हैं उसको प्रशासन जल्द हल करवाये. माले के राज्य कमिटी सदस्य अभिषेक कुमार ने कहा कि भूमिहीन-गरीबों को लड़ के हासिल करना होगा जमींन का अधिकार और इसके लिए गरीबों को व्यापक एकता बनाना होगा. सभा को इंसाफ मंच के नेयाज अहमद, अशोक पासवान, खेमस के जिला सचिव प्रो कल्याण भारती, शिवन यादव, अवधेश सिंह, बैद्यनाथ यादव (छोटा) सुरेन्द्र पासवान, रामबाबू साह, बिशम्भर पासवान, डोमु राम, प्रिन्स कुमार कर्ण, रानी शर्मा, मधु सिन्हा, गजेन्द्र शर्मा, उमेश प्रसाद आदि ने संबोधित किया. कल 21 अक्टूबर को सत्याग्रह के सर्मथन में ग्रामीण गरीबों का आक्रोशपूर्ण प्रदर्शन दरभंगा के डीएम के समक्ष किया जायेगा.

Share

Leave a Reply