Home मुख्य माले नेता ने लगाया बहादुरपुर आरटीपीएस कॉउंटर पर खुलेआम धांधली होने का आरोप! Voice of Darbhanga
मुख्य - December 18, 2016

माले नेता ने लगाया बहादुरपुर आरटीपीएस कॉउंटर पर खुलेआम धांधली होने का आरोप! Voice of Darbhanga

img-20161218-wa0010

दरभंगा: बहादुरपुर प्रखंड कार्यालय के आरटीपीएस कर्मी के अक्सर गायब रहने और मनमानी का आरोप माले नेता प्रिंस कर्ण ने लगाया है। श्री कर्ण ने बताया कि बार बार परेशान करने की शिकायत एक वार्ड सदस्य द्वारा मिलने पर उक्त वार्ड सदस्या के साथ माले कार्यालय से वे खुद प्रखंड के आरटीपीएस काउंटर पर पहुंचे। वहां पहुंचने पर एक बजे से दो बजे तक कोई नही था। दो बजे जब उक्त कर्मी आया तो एक फर्जी महिला को खड़ा करके दूसरी महिला का काम फर्जी तरीके से करवा दिया। पर दूर से आयी उक्त वार्ड सदस्या का काम नही किया। पूर्व की भांति शनिवार को भी किसी और दिन आने को कह दिया। श्री कर्ण ने बताया कि इसकी सूचना उन्होंने बहादुरपुर के बीडीओ अविनाश कुमार के व्हाट्सएप पर भी दी। पर कोई कारवाई नही हुई। इससे स्पष्ट होता है कि यहाँ पदाधिकारी के संरक्षण में मनमानी और धांधली होती है। यदि यही हाल रहा तो लोगो को मजबूरन आंदोलन का रास्ता की अपनाना पड़ेगा।

Share

Leave a Reply