Home मुख्य माले ने उठाया जल जमाव से परेशानी का मुद्दा।
मुख्य - July 24, 2016

माले ने उठाया जल जमाव से परेशानी का मुद्दा।

FB_IMG_1469381953467

दरभंगा : भाकपा माले कार्यालय के सामने से खराजपुर जाने वाली सड़क पर महीनों से जल-जमाव बना हुआ है. जिसके कारण लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. माले की ओर से जिलाधिकारी को आवेदन देकर जल-जमाव से मुक्ति दिलाने की मांग की है. माले के मुताबिक बलुआही पोखर में पानी जाने के रास्ते और खराजपुर चौर में पानी जाने के रास्ते पूरी तरह बंद है. परिणाम सवरूप पुरे मोहल्ले का पानी माले आॅफिस के सामने ढ़लाई सड़क एवं खेतो में भरकर बाढ़ का दृश्य पैदा कर दिया है. आवागमन बंद होने से लोगो को भारी परेशानी का सामना करना पर रहा है प्रशासन यहाँ नाव दे या पम्पिंग सेट से पानी निकालकर लोगो को राहत दे सकती है किन्तु नगर निगम के बड़े आॅफिसर आश्वासन देने के बाबजूद कुछ नहीं कर रहे है.

Share

Leave a Reply