Home मुख्य माले समर्थित मजदूर संगठन ने जनधन खाता में एक लाख रुपये की मांग को लेकर दिया धरना। Voice of Darbhanga
मुख्य - December 14, 2016

माले समर्थित मजदूर संगठन ने जनधन खाता में एक लाख रुपये की मांग को लेकर दिया धरना। Voice of Darbhanga

img_20161214_194250_804

दरभंगा: अभाखेग्रामस और बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन की जिला परिषद के संयुक्त तत्वावधान मे एक दिवसीय समाहरणालय के धरना स्थल पर पोलो मैदान मे धरना-प्रदर्शन संगठन के जिला सचिव प्रो कल्याण भारती व राम नारायण पासवान के नेतृत्व मे हुआ। तीन सदस्यीय अध्यक्ष मंडली ने इस धरना की अध्यक्षता की जिसमे हरि पासवान, हरि किशोर राम एवं जमालुद्दीन शामिल थे। मजदूरो ने काम करने वाला औजार हसिया करनी हथौड़ा लेकर धरना दिया। काम दो नही तो गुजारा भत्ता देने और जनधन का खाता खोल कर प्रत्येक खाता मे एक लाख रुपए देने और नोटबंदी के कारण गरीबो को राशन शिक्षा स्वास्थ्य का मुफ्त व्यवस्था करने जैसी प्रमुख मांगो का ज्ञापन डीएम के द्वारा राज्य और केंद्र सरकार को भेजा गया। धरना को माले जिलासचिव बैधनाथ यादव, आर के सहनी, धर्मेश यादव, ललन पासवान, अशर्फी दास, डोमू राम, देवेन्द्र कुमार आदि ने भी सम्बोधित किया। देवेंद्र कुमार ने सभी जनधन खाता में एक लाख रूपये देने की पुरजोर मांग की। उन्होंने कहा कि जब कालाधन जब्त करने के नाम पर नोटबन्दी किया तो अपने पंद्रह लाख वाले वादे के अनुसार तत्काल जनधन खातों में कम से कम एक लाख रुपया तो डाले।
धरना में नोटबंदी के खिलाफ गांव पंचायत मे पोल खोल हल्ला बोल अभियान चलाने का भी निर्णय लिया गया जो 6 दिसंबर से 31 दिसंबर तक चलेगा और 21, 22 एवं 23 दिसम्बर को प्रखंड पर धरना-प्रदर्शन को सफल बनाने का आह्वान किया गया।

Share

Leave a Reply