
मनीगाछी: राष्ट्रगान के साथ गरीबों में बांटी मिठाइयां और फुलझड़ियां। Voice of Darbhanga

दरभंगा: एक दीया शहीदो के नाम कार्यक्रम के तहत राविवार की शाम मनीगाछी प्रखंड के राघोपुर गांव के धोबिया घरारी टोल मे नवयुवको ने भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर के नेतृत्व मे शहीदो के नाम दीये जलाकर एवं एक मिनट मौन रखकर श्रद्धांजली अर्पित किया और वीर जवान अमर रहे के नारे लगाए।इस कार्यक्रम में जब जनसमूह ने राष्ट्रगान गाया तो देशभक्ति का अनोखा समां बन्ध गया। युवा नेता घनश्याम झा ने कार्यक्रम के बाद गाँव के गरीबों के बच्चों को मिठाइयां एवं फुलझड़ियां भी बांटी।
कार्यक्रम मे भाजयुमो प्रखंड अध्यक्ष राधावल्लभ झा, भाजपा के पंचायत अध्यक्ष रितेश शास्त्री, नागेन्द्र झा, अमीत मंडल, निलाम्बर मंडल, प्रभाकर साहु, गोपाल मंडल, चिन्टु मंडल, लालबाबु, प्रदीप यादव, सुमीत, सुवीर, नितीश, मोनू, आनंद कुमार, पिंटू मण्डल, बंटी कुमार सहित दर्जनों लोग मौजूद थे।

