
मनीगाछी में प्रखंड कांग्रेस की हुई बैठक।

दरभंगा: आज मनीगाछी प्रखंड खादी भंडार मे प्रखंड कांग्रेस की बैठक हुई। बैठक में जिला अध्यक्ष सीताराम चौधरी ने अपने संबोधन मे कहा कि भारत के प्रधानमंत्री ने जो चुनाव के समय भरतीयों से जो वादा किया था एक भी पुरा नही किया। और अब कहते है कि भारत की आजादी मे भाजपा का योगदान कांग्रेस से ज्यादा है जबकि आजादी के समय भाजपा का नाम तक नही था। प्रधानमंत्री बोलने से पहले कम से कम इतिहास का ज्ञान ले फिर भाषण दे।
बैठक में कांग्रेस को जन जन से जोड़ने और सदयस्ता अभियान तेज करने पर बल दिया गया। प्रखंड कमिटी के अन्य सदस्यों ने भी भाजपा के झूठे प्रचार को बेनकाब करने का प्रण किया।

