Home मुख्य मनीगाछी में 26 अक्टूबर से आरम्भ होगा दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 22, 2016

मनीगाछी में 26 अक्टूबर से आरम्भ होगा दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण। Voice of Darbhanga

img-20161022-wa0096

दरभंगा: भारतीय जनता पार्टी दरभंगा ग्रामीण विधानसभा कार्यकर्ताओ की बैठक मनीगाछी पश्चिमी मंडल अध्यक्ष अंजनी कुमार झा की अध्यक्षता मे राघोपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र प्रांगण मे हुई। बैठक में आगामी 26-27 अक्टूबर को राघोपुर मे आयोजित होने वाले दो दिवसीय कार्यकर्ता प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कि गयी। बैठक मे विधानसभा प्रभारी डा. मुरारी मोहन झा, पूर्व जिला उपाध्यक्ष प्रदीप ठाकुर, उमेश चौधरी, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष केदार साह, मनीगाछी पूर्वी अध्यक्ष अजय राम, ब्रजेश सिंह राठौर , रमेश कुमार चौधरी, घनश्याम झा, राधावल्लभ झा, रितेश मिश्रा, नसीम अख्तर, घनश्याम झा, ललित पासवान, नीलाम्बर मंडल, अवधेश यादव, मदन यादव सहित कई प्रमुख कार्यकर्ता उपस्थित थे।
26-27 अक्टूबर को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम मे किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष रत्नेश सिहं एंव प्रदेश मंत्री मृत्युंजय झा मुख्य अतिथि रहेंगे। कार्यक्रम की तैयारी हेतु एक कमिटी का गठन किया गया जिसमे कार्यक्रम प्रमुख रमेश कुमार चौधरी एवं सह प्रभारी रितेश मिश्रा को बनाया गया।

Share

Leave a Reply