
मनोज कुमार सिंह युवा रालोसपा के प्रदेश महासचिव मनोनीत। Voice of Darbhanga

दरभंगा। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी की बैठक बुधवार को जिलाध्यक्ष राजीव कुशवाहा की अध्यक्षता में हुई। इसमें बतौर मुख्य अतिथि युवा प्रदेश अध्यक्ष हिमांशु पटेल ने पटना में अशोक सम्राट की जयंती के मौके पर सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ताओं को भाग लेने का आहृवान किया। मौके पर पार्टी को मजबूती प्रदान करने के लिए मनोज कुमार सिंह को युवा प्रदेश का महासचिव मनोनीत किया गया। साथ ही तंजीम आलम को युवा जिलाध्यक्ष की कमान सौंपी गई। मौके पर लक्ष्मी पासवान, उज्जवल, गणेश सिंह, पंकज पासवान आदि मौजूद थे।

