Home मुख्य मनोरथा में कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला का शुभारंभ। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 24, 2017

मनोरथा में कलश यात्रा के साथ तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला का शुभारंभ। Voice of Darbhanga

IMG_20170224_194014

हायाघाट: मेला एवं हाट कमेटी मनोरथा द्वारा आयोजित तीन दिवसीय महाशिवरात्रि मेला का शुभारंभ शुक्रवार को सुबह 501कलश शोभा यात्रा को फीता काटकर अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद एवं लोजपा के प्रदेश महासचिव आरके चौधरी ने संयुक्त रूप से किया। कलश शोभायात्रा के उद्घाटन के बाद मेला सह हाट कमेटी के द्वारा आयोजित अभिनंदन स्वागत कार्यक्रम में आगत अतिथि अपर पुलिस अधीक्षक दिलनवाज अहमद, लोजपा नेता आरके चौधरी, हायाघाट प्रमुख पति गौरी पासवान, उपप्रमुख फकरे आजम ,जदयू नेता देवकांत राय ,लोजपा नेता रंजीत झा ,प्रभास लालदेव, मुखिया बबलू ठाकुर, भाजपा नेता रामचंद्र प्रसाद साह, थाना अध्यक्ष अशोक पेपर मिल उमेश कुमार ,पंचायत समिति सदस्य उमेश माझी, नागेश्वर राम ,श्री कुमार साहनी ,को पाग माला एवं साल देकर सम्मानित किया गया। ज्ञात हो कि बरसों से आयोजित मेला में कलश शोभा यात्रा को पंडित द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ प्रारंभ किया गया। यात्रा मनोरथा शिव मंदिर से दिघड़ा ,हवासा, मनोरथा गांव बलुआही ,मन्नूपुर खर्रा होकर करेह नदी से जल भरकर पुनः मंदिर परिसर में संपन्न हुआ ।इस मौके पर हरेराम लालदेव ,हेम कुमार लालदेव, सियाराम लालदेव ,ललितेश्वर लालदेव ,बिनोद लाल देव ,गौतम लाल देव,मनीष लाल देव, फूल बाबू लाल देव, प्रियदर्शन कुमार,रामबाबू लाल देव,पप्पू लाल देव,प्रभाष,बबलू,अशोक, बिरेनदर लाल देव, हृदय लाल देव ,मिंटू लाल देव ,मंगल लाल देव ,मनोज लाल देव ,अमरलाल देव आदि उपस्थित थे।

Share

Leave a Reply