
बिजली गुल: मेंटेनेंस कार्य से दोनार, लक्ष्मीसागर समेत कई इलाके प्रभावित।
दरभंगा: शहर के विभिन्न इलाकों में मंगलवार को मेंटेनेंस कार्य के कारण बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी। बिजली विभाग ने लोगों से आवश्यक सावधानी बरतने की अपील की है।
दोनार फीडर पर कार्य
विद्युत शक्ति उपकेंद्र अर्बन से निकलने वाली 11 केवी दोनार फीडर पर दोनार चौक के पास पेड़ों की कटाई-छंटाई होगी। सुबह 10 से 12 बजे तक बिजली पूरी तरह बंद रहेगी। प्रभावित इलाके: दोनार, म्यूजियम गुमटी, शास्त्री चौक, दिग्घी गली नंबर 1-3 समेत आसपास क्षेत्र।
लक्ष्मीसागर क्षेत्र में डीटीआर कार्य
आरसीडी विभाग द्वारा लक्ष्मीसागर में डीटीआर पर स्विच लगाने का कार्य चलेगा। 11 केवी गैस गोदाम फीडर सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक बंद रहेगा। मदर इंग्लिश स्कूल और विद्यापति चौक के दो ट्रांसफॉर्मर भी प्रभावित। साथ ही, 11 केवी सदर फीडर एक घंटे के लिए बंद।
प्रभावित इलाके: लक्ष्मीसागर पोस्ट ऑफिस, विद्यापति चौक, पासवान चौक, सदर थाना, धरमपुर इंडस्ट्रियल एरिया, चक्कर चौक, अंबेडकर चौक, बावन बीघा, मिथिला कॉलोनी, रेलवे कॉलोनी, माथुरापुर, पोसनपुरा, जेपी चौक, पेप्सी एजेंसी, ज्ञान भारती, कबीरचक, इंजीनियरिंग गैस गोदाम, गांधीनगर, कतरहिया, भेलूचक।

