
रामबाग में महाशिवरात्रि के उपलक्ष्य में परिचर्चा का आयोजन। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मानव सेवा समिति एवं नेशनल ब्लाईन्ड यूथ एसोशिएशन द्वारा रामबाग परिसर मे महाशिवरात्री महोत्सव सह अनाथो के नाथ भोलोनाथ विषय पर परिचर्चा आयोजित की गई। ल.ना.मि.विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो.राजकिशोर झा, उषा झा ,मंत्री मदन सहनी, विधान सभा मे प्रश्न एवं ध्यानाकर्षन के सभापति अमरनाथ गामी, मंत्री डा. मदन मोहन झा, डा.सत्य नारायण झा, बाबा जानकी दास ने रूद्राभिषेक किया तथा परिचर्चा मे भाग लिया। परिचर्चा का संचालन डा.जयशंकर झा ने किया। पारस पंकज, सुषमा झा, विन्दु पासवान, कौशल जी आदि ने मनमोहक शिव नचारी प्रस्तुत किया।

