Home मुख्य मुखिया पति द्वारा मारपीट के खिलाफ आवास सहायकों ने किया हड़ताल। Voice of Darbhanga
मुख्य - March 21, 2017

मुखिया पति द्वारा मारपीट के खिलाफ आवास सहायकों ने किया हड़ताल। Voice of Darbhanga

IMG_20170321_190231

हायाघाट: हायाघाट प्रखंड के इंदिरा आवास सहायक दो दिवसीय प्रखंड कार्यालय पर सामूहिक हड़ताल के प्रस्तावित कार्यक्रम के तहत आज काम का बहिष्कार कर धरना पर बैठ गये। जिला ग्रामीण आवास सेवा संघ के बैनर तले इंदिरा आवास सहायक हायाघाट प्रखंड मुख्यालय पर सामूहिक हड़ताल किया। यह सामूहिक हड़ताल इंदिरा आवास सहायक प्रदीप कुमार झा जो चंदनपट्टी पंचायत में कार्यरत हैं के साथ 18 मार्च को मुखियापति मुजीबुर्रहमान द्वारा अपने समर्थको के साथ मिलकर बेरहमी से पीटा गया। इस संबंध में इंदिरा आवास सहायक संघ के दिशा निर्देश पर प्रदीप कुमार झा पतोर थाना में प्राथमिकी दर्ज किया था। परंतु पुलिस अभियुक्त को अभी तक गिरफ्तार नहीं की। इससे आक्रोशित होकर इंदिरा आवास सहायक संघ गिरफ्तारी की मांग को लेकर दो दिवसीय प्रखंड मुख्यालय पर सामूहिक हड़ताल पर बैठ गए। विदित हो की प्रखंड कार्यालय द्वारा 11 सदस्य टीम बनाकर इंदिरा आवास सहायक प्रदीप कुमार झा के नेतृत्व में प्रधानमंत्री आवास योजना के सूची को घर घर जाकर जांच कर रिपोर्ट प्रखंड विकास पदाधिकारी को करना था। जब इंदिरा आवास सहायक वार्ड नंबर 7 और 8 में सूची की जांच कर ही रहे थे की  अचानक मुखिया पति मोहम्मद मुजीबुर्रहमान  अपने  समर्थकों के साथ पहुंचे। इंदिरा आवास सहायक से किसी बात को लेकर नोक झोक हुई तथा इंदिरा आवास सहायक को बेरहमी से पीटा गया था।

हालांकि प्रखण्ड विकास पदाधिकारी से वार्ता के बाद देर शाम हड़ताल समाप्त कर दिया गया। प्रखण्ड विकास पदाधिकारी प्रेम कुमार ने फोन पर वॉइस ऑफ़ दरभंगा को बताया कि सात दिनों के अंदर न्यायोचित कारवाई की जायेगी। आवास सहायक संघ के जिला अध्यक्ष राहुल कुमार ने कहा कि इस आश्वासन के बाद इंदिरा आवास सहायकों ने हड़ताल खत्म किया है। यदि सात दिनों में कारवाई नही हुई तो अब जिलास्तर पर आंदोलन किया जाएगा।

Share

Leave a Reply