
शादी का प्रलोभन देकर स्कूली छात्रा के साथ किया गैंग रेप। Voice of Darbhanga

दरभंगा: दसवीं की छात्रा को शादी का प्रलोभन देकर प्रेमी ने अपने चार दोस्तों के साथ न सिर्फ गैंग रेप किया बल्कि उसके अश्लील वीडियो भी बनाये शादी का प्रलोभन देकर आशिक ने स्कुल से लड़की को अपने साथ ले जाकर एक दोस्त के घर पर रखा जहा लड़की को नशा खिलाकर सभी ने सामूहिक बलात्कार किया। बल्कि 24 घंटे तक बंधक बनाकर कई बार करता रहा अपनी हवस का शिकार बनाता रहा। आज़ाद होने पर लड़की सीधे पहुची थाने चारो आरोपी के खिलाफ गैंग रेप का मामला दर्ज कराया जिसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दो आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अब सभी बिंदुओं पर जांच करने में जुट गयी है और लड़की की अश्लील विडियो के साथ दोनों फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है। दरअसल पूरा मामला दरभंगा जिला के नगर थाना क्षेत्र के गणेश मंदिर चौक की है जहा दामिनी [काल्पनिक नाम ] नाम की लड़की को आकाश महतो से लगभग दो वर्षो से प्रेम प्रसंग चल रहा था। धीरे धीरे प्रेम परवान चढाने लगा और लड़की अपना सब कुछ लड़के पर नौछावर करने को तैयार हो गयी। आकाश भी मौके का फायदा उठा कर अपनी प्रेमिका दामिनी के साथ कई बार शारीरिक सम्बन्ध बनाता रहा और शादी का भी प्रलोभन देता रहा। पर न जाने कब आकाश ने दामिनी के अश्लिल वीडियो बना कर अपने दोस्तों को दे दिया। इसकी जानकारी दामिनी को भी नहीं हुआ। आकाश और उसके दोस्त इसी अश्लील विडिओ का डर दिखा कर दामिनी के साथ लगभग इससे पहले भी पंद्रह बार अलग अलग बलात्कार कर चुका था। हद तब हो गयी जब आकाश ने 24 अप्रैल 2017 को आकाश के एक बार फिर शादी करने की बात कह दामिनी को अपने साथ ले जाकर सभी दोस्तों को ही पड़ोस दिया और सभी ने 24 घंटे तक दामिनी को बंधक बनाकर कई बार रेप किया। हलाकि दामिनी को रेप करने से पहले सभी ने पानी में नशा मिलाकर पीला दिया था ।
सभी लड़को का जी बार जाने के बाद आखिरकार दामिनी उनके चुंगल से आज़ाद हो पाई और 25 की रात गश्ती दे रही पुलिस से मदद मांगी। पुलिस पूरे मामले पर काफी गंभीर हुई और जांच की प्रथम दृष्टया में ही मामला सही प्रतीत होते ही 26 अप्रैल को प्राथमिकी दर्ज़ कर दो आरोपी कृष्णा महासेठ और सावन कुमार को गिरफ्तार कर लिया जबकि प्रेमी आकाश और प्रिंस अब तक फरार है।

