Home मुख्य महावीरी झंडा महोत्सव स्थल का एसएसपी ने लिया जायजा। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 7, 2016

महावीरी झंडा महोत्सव स्थल का एसएसपी ने लिया जायजा। Voice of Darbhanga

zcamera-20161107_233240

दरभंगा : जिला का चर्चित महावीरी झण्डा महोत्सव जाले के दोघड़ा के आयोजन के पूर्व सन्ध्या पर सोमवार को एस0एस0पी0 सत्यवीर सिंह आयोजन स्थल पर पहुच कर महोत्सव स्थल पर उपस्थित थानाध्यक्ष आर.के. शर्मा से झण्डा महोत्सव में विधिव्यवस्था से संबन्धित विशेष बिन्दुओ पर जानकारियां लेते हुए कई आवश्यक निर्देश दिए. मौके पर मौजूद जाले के सीओ कैलाश चौधरी से भी मेला में आने वाले श्रद्धालुओं की संख्या व झण्डा व जुलुश के आने जाने बाले रास्तो की जानकारियां ली. वही मौके पर उपस्थित पुलिस निरीक्षक कमतौल अजय कुमार झा को ,,सीओ से मिली जानकारी के आलोक में कई संवेदनशील स्थलो पर पर्याप्त संख्या में पुलिस बलों की प्रतनियुक्ति करने के साथ साथ जुलुश के साथ पुलिसबल के निगरानी में पूजा स्थल तक लाने का निर्देश देते हुए कड़ी चौकसी बरतने को कहा.

Share

Leave a Reply