Home मुख्य शहीद के परिजनों द्वारा सहायता राशि लौटाने की मीडिया में आयी खबर झूठी! Voice of Darbhanga
मुख्य - April 28, 2017

शहीद के परिजनों द्वारा सहायता राशि लौटाने की मीडिया में आयी खबर झूठी! Voice of Darbhanga

 

IMG_20170428_194239

दरभंगा। संजय कुमार

छत्तीसगढ़ में हुए नक्सली हमला में शहीद हुए जिले के बहादुरपुर प्रखण्ड के आहिला के बीर सपूत नरेश यादव के पिता रामनारायण यादव द्वारा सरकार से मिली पांच लाख की सहायता राशि लौटाने की शुक्रवार को कुछ मीडिया माध्यमो से आयी खबर अफवाह प्रतीत हो रही है। शहीद के पिता श्री यादव ने कहा कि बिहार सरकार द्वारा दी जाने वाली सहायता राशि लौटाने की बात उन्होंने या परिवार के किसी सदस्य ने नही कहा है। यह कुछ लोगों के द्वारा फैलाया गया अफवाह मात्र है। उन्होंने कहा कि शहीद के सम्मान में सरकार को सोचना जरूर चाहिए कि क्या यह राशि पर्याप्त है। श्री यादव ने बताया कि मीडिया के माध्यम से राशि लौटाने की जो बात सामने आई है वह सरासर झूठ है। हमारे परिवार के किसी भी सदस्य से बिना पूछे हुए यह अफवाह फैलाई जा रही है। हमें किसी सरकार से कोई शिकायत नही है। उन्होंने कहा कि सरकार के द्वारा दी गई चेक को तो आज हमने बैंक में जमा भी कर दिया है। अन्य राज्यों की अपेक्षा कम है यह शिकायत सरकार से मेरी जरूर है। मगर राशि लौटाए जाने की अफवाह बिल्कुल झूठ है।

भारतीय क्रिकेटर गौतम गंभीर के द्वारा चलाए जा रहे फाउंडेशन के माध्यम से शहीद परिवार के बच्चों को शिक्षा की व्यवस्था के लिए उन्होंने क्रिकेटर गौतम गंभीर को धन्यवाद देते हुए कहा कि देश के अन्य बड़े-बड़े सेलिब्रिटियों को भी गौतम गंभीर से उदाहरण लेकर ऐसे काम के लिए आगे आना चाहिए। शुक्रवार को मुजफ्फरपुर सीआरपीएफ के हेड कांस्टेबल राम मोहन ने घर पहुंचकर भारत सरकार से मिलने वाले सहायता राशि के कागजातों पर शहीद के परिजनों से हस्ताक्षर व आवश्यक दस्तावेज लिए। मौके पर शहीद नरेश यादव के पिता राम नारायण यादव, साढू मिथिलेश यादव, पत्नी रीता देवी ,बेटे अमित कुमार, सुमित कुमार उर्फ छोटू एवं बेटी नीतू के साथ साथ बहनोई संजय यादव भी मौजूद थे।

Share

Leave a Reply