
शहीद के परिजनों से मिलने पहुँचे विधायक भोला यादव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: छत्तीसगढ़ के सुकमा में शहीद हुर बहादुरपुर प्रखण्ड के अहिला निवासी नरेश यादव के परिजनों से मिलने रविवार को स्थानीय राजद विधायक भोला यादव पहुँचे। विधायक ने कहा देश के वीर सपूत का खोने का एकतरफ जहाँ उन्हें गम है वहीँ दुसरी तरफ देश के खातिर शहादत देने पर उन्हें गर्व है। वे और राज्य सरकार हर पल शहीद के परिजनों के साथ खड़े हैं। कोई भी जरूरत हो तो उन्हें बताएं। श्री यादव ने कहा कि सुकमा हमले की जवाबी कारवाई करने में सरकार को देर नही करनी चाहिये।
मौके पर प्रखंड अध्यक्ष इंद्रमोहन सिंह, दशरथ यादव, नूर आलम, राजा पासवान, याश्मिन खातून, अनुरुद्ध प्रसाद यादव समेत कई लोग मौजूद थे।

