
95 पेटी विदेशी शराब के साथ वाहन जप्त। Voice of Darbhanga
बेनीपुर: शनिवार की अहले सुबह बहेड़ा थाना के नजदीक 95 पेटी विदेशी शराब पकड़ा गया. बहेड़ा-बहेड़ी पथ में बहेड़ा थाना के नजदीक 07 बजे सुबह पुलिस की चहलकदमी को देख अज्ञात चालक ने पीकअप वैन बी आर 06जी-6990 की गाड़ी पर सभी प्रकार के 95 पेटी विदेशी शराब लदे गाड़ी को बीच सड़क पर ही छोड़कर भाग गया. पुलिस बीच सड़क पर गाड़ी खड़ी रहने के कारण जाम लगने पर पुलिस जब पहुंची तो देखा की गाड़ी के चालक नही है, उसके बाद गाड़ी में लदे माल को देखने पर पता चला कि इस गाड़ी पर 95 पेटी विदेशी शराब लदी हुई है. उसके बाद पुलिस ने उक्त गाड़ी को अपने कब्जे में कर थाना पर ले आयी. वरीय पुलिस अधीक्षक सत्यवीर सिंह ने इस संबंध में बताया कि पकड़ी गई गाड़ी हरियाणा की है. उन्होंने काह कि हरियाणा के कर्नाल से ही बड़ी तादात में बिहार और दरभंगा में शराब भेजी जा रही है. इसको लेकर दरभंगा की एक पुलिस टीम कर्नाल गई हुई है.

