
मेकना काण्ड का मुख्य अभियुक्त गिरफ्तार। Voice of Darbhanga

दरभंगा: बहादुरपुर के सोनकी ओपी अंतर्गत गत 16 सितम्बर को हुए बहुचर्चित मेकना काण्ड के मुख्य अभियुक्त परिक्षण यादव को आज पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया।
ज्ञात को कि गत सितम्बर महीने में चोरी का आरोप लगा कर परीक्षण यादव द्वारा एक छात्र दिलीप मुखिया को पकड़ कर पूरी रात बांधे रखने और पेशाब पिलाने एवं थूक चटवाने का आरोप लगने के बाद मामले ने तूल पकड़ लिया था। स्थानीय लोगो ने बताया कि शौच के दौरान दिलीप मुखिया को पकड़ कर सामंती प्रवृति के परीक्षण यादव प्रताड़ना दी गयी थी। इस मामले में काण्ड संख्या 367/16 दर्ज है। सोनकी ओपी अध्यक्ष धर्मपाल ने गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

