Home Featured शिक्षकों की मांग पर बेनीपुर विधायक को ज्ञापन, समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन।
Featured - मुख्य - 4 weeks ago

शिक्षकों की मांग पर बेनीपुर विधायक को ज्ञापन, समस्याओं के त्वरित समाधान का आश्वासन।

दरभंगा: शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान को लेकर बिहार शिक्षक एकता मंच के शिष्टमंडल ने बेनीपुर विधायक विनय चौधरी से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ के प्रदेश उपाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शंभू यादव ने बताया कि राज्य सरकार के आदेशों के बावजूद जिला स्तर पर समय पर सुनवाई नहीं हो रही। प्रमुख मांगों में स्नातक ग्रेड पदोन्नति व कालबद्ध पदोन्नति शामिल हैं।विधायक विनय चौधरी ने कहा कि सरकार शिक्षकों के प्रति संवेदनशील है और उनके लिए कई कार्य किए हैं। आगे भी कदम उठाए जाएंगे। मौके पर उन्होंने जिला शिक्षा अधिकारी को फोन कर समस्याओं के शीघ्र निष्पादन का निर्देश दिया।कार्यक्रम में शिक्षक संघ बिहार के जिलाध्यक्ष सौरभ सिंह, विजय कुमार मंडल, संजय महतो, इरशाद खान, राजीव चौधरी, रणविजय सिंह, विजय कुमार चौधरी, मोहम्मद जफर अली, सुधीर सिंह, शंभू पासवान आदि उपस्थित थे।

Share