
देर रात आग लगने से लाखों की संपत्ति स्वाहा।

दरभंगा: जिले के बहादुरपुर प्रखंड के पतोर ओपी थाना क्षेत्र में देर रात एक इलेक्टॉनिक्स की दूकान में आग लगने से लाखों की संपत्ति स्वाहा हो जाने की सूचना मिली है। प्राप्त जानकारी के अनुसार पतोंर ओपी के गायत्री चौक उघड़ा में संत इलेक्ट्रॉनिक में बीती रात आग लग गयी। इस आग में लाखो के सामान जल कर राख हो गयी। उक्त दुकान प्रमोद साहनी की थी। सुबह होते होते बड़ी मुश्किल से आग पर काबू पाया जा सका। आग लगने का कारण बिजली का शार्ट सर्किट बताया जा रहा है।

