Home मुख्य मिथिला विकास संघ ने फूंका रेल मंत्री का पुतला। Voice of Darbhanga
मुख्य - February 19, 2017

मिथिला विकास संघ ने फूंका रेल मंत्री का पुतला। Voice of Darbhanga

IMG_20170220_081340

दरभंगा : मिथिला विकास संघ के द्वारा दरभंगा-समस्तीपुर रेल लाईन की दोहरीकरण की मांग को लेकर भारत सरकार के रेल मंत्री का पुतला भोगेन्द्र झा चौक पर दहन किया गया. मौके पर हुए सभा को संबोधित करते हुए उदय शंकर मिश्र ने कहा कि कल रेल महाप्रबंधक ने अपने दौरे के दौरान कहा था कि समस्तीपुर रेल लाईन के दोहरीकरण में पांच साल लगेगा. उससे भारत सरकार की मिथिला के रेल परियोजना के प्रति मंशा स्पष्ट हो गई है. जिसे मिथिला के लोग कभी भी बर्दास्त नहीं करेंगे. संघ के संयोजक सुजित कुमार आजाद ने कहा कि इसको लेकर चरणबद्ध आंदोलन चलाया जायेगा. इस मौके पर वरूण कुमार झा, विपिन कुमार चौधरी, कमलेश उपाध्याय, अजय कांत, चन्द्रशेखर झा, राजीव झा, विकास आनंद मोन, रिंकू झा आदि मौजूद थे.

Share

Leave a Reply