
मिथिला लोक उत्सव का बहिष्कार कर बीच सभा से निकले नगर भाजपा विधायक। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मिथिला महोत्सव में प्रभारी मंत्री महेश्वर हज़ारी के उदघाटन भाषण के बाद मंच पर नही बोलने देने नाराज भाजपा के नगर विधायक संजय सरावगी हंगामा करते हुए कार्यक्रम का बहिष्कार करते हुए निकल गए। उनके साथ मिथिला महोत्सव की मर्यादा की जगह दलगत मर्यादा का ख्याल रखते भाजपा के विधान पार्षद अर्जुन साहनी भी विधायक के साथ निकल गए। जिलाधिकारी ने दोनों को मनाने का भरसक प्रयास किया पर नही माने।
ज्ञात हो कि इस कार्यक्रम में तीन सांसद एवं तीन मंत्रियो एवं विधायक के साथ लगभग सत्रह अतिथि आमंत्रित थे। सूत्रों ने बताया कि प्रभारी मंत्री के द्वारा उद्घाटन करना था और केवल उन्होंने ही उद्घाटन भाषण दिया। अन्य किसी को बोलने का शेड्यूल ही नही था। अगर शेड्यूल से हटकर मिलता तो कार्यक्रम का शेड्यूल बिगड़ जाता। कुछ लोगों द्वारा इसे नगर विधायक का पब्लिसिटी स्टंट भी कहा जा रहा है। उपस्थित सूत्रों ने बताया कि इसे अपमान कहना तब थोड़ा सटीक भी बैठता जब उन्हें बोलने का मौका न देकर किसी अन्य विधायक को मौका दिया गया होता। पर कार्यक्रम के शेड्यूल को देखते हुए किसी अन्य का भाषण नही हुआ तो ऐसे में नगर विधायक की नाराजगी को पब्लिसिटी स्टंट ही कहा जा सकता है।

