Home मुख्य मिथिला राज्य निर्माण सेना के कार्यकारिणी का गठन कर आंदोलन एलान। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 20, 2016

मिथिला राज्य निर्माण सेना के कार्यकारिणी का गठन कर आंदोलन एलान। Voice of Darbhanga

img_20161120_223052_065

दरभंगा : मिथिला राज्य निर्माण सेना ने आज अपने राष्ट्रीय कार्यकारणी का गठन किया. साथ ही भविष्य के कार्यक्रमो का भी ऐलान किया. कार्यकारणी की घोषणा अध्यक्ष रंगनाथ ठाकुर ने किया. संस्थान के महासचिव राजेश झा के अनुसार मिथिल राज्य निर्माण सेना ने दिसम्बर माह से प्रत्येक माह दूसरे या चौथे शनिवार को जिला मुख्यालय पर धरना प्रदर्शन करेगी. जबकि प्रत्येक चौथे महीने के अंतिम शनिवार को प्रमंडलीय मुख्यालय पर जुलूस और मशाल जुलूस निकालेगा. साथ ही 1 जनवरी 2017 से मिथिला राज्य निर्माण के लिए हस्क्षातर अभियान की शुरूआत दरभंगा और सहरसा जिला मुख्यालय से एक साथ करेगी. साथ ही महीना में किसी एक रविवार को जिलावार मोटर साईकिल जुलूस निकाला जाएगा. जून 2017 में सहरसा जिला मुख्यालय में विशाल जनसभा और नवम्बर 2017 में सीतामढ़ी जिला मुख्यालय में विशाल आमसभा करने का एलान किया गया है. इसके अतिरिक्त मिथिला राज्य के मान के औचित्य को आम जनमानस तक पहुंचाने के लिए प्रचार पुस्तिका का निर्माण होगा. जिसका मुख्य उद्देश्य यह होगा कि मिथिला के धरती पर जन्म लेने वाले प्रत्येक मनुष्य मैथिल हैं. निर्माण सेना ने जो कार्यकारणी एवं अधिकारियों के नामों की घोषणा की है. उसमें दिल्ली, मुम्बई, गोहाटी, कानपुर, कटिहार, सहरसा, अररिया, बरौनी और दरभंगा के लोगों को भी शामिल किया गया है. दरभंगा जिलाध्यक्ष के रूप में राकेश रौशन चौधरी और सहरसा जिलाध्यक्ष के रूप में भोगेन्द्र झा को शामिल किया गया है. जबकि राष्ट्रीय अध्यक्ष रंगनाथ ठाकुर महासचिव संजय मंडल, राजेश कुमार झा, संयोजक सरत झा, उपाध्यक्ष हेमंत झा, पंकज झा, गणेश मैथिल, अनिल झा, सुमन समाज, नवीन झा, सुनील झा, आदित्य नारायण मन्ना, आलोक झा, विमलकांत झा, बैद्यनाथ यादव, बबीता झा सचिव के रूप में राजेश राय, संजय रिक्त राम बाबू सिंह, सुभाष चंद्र झा, प्रकाश कामती, शंभू यादव, नीसार एकबाल, धन्नजय चौधरी, आनंद ठाकुमर, अंजनी चौधरी, पुनपुन प्रसाद, रूपेश पाठक, विजय चौधरी शामिल हैं. जबकि कोषाध्यक्ष शंकरनाथ झा और कार्यालय सचिव अजीत चौधरी को बनाया गया है. दो प्रवक्ता बनाए गए हैं. जिसमें दिल्ली संजीव सिन्हा और दरभंगा के राजेश कुमार झा शामिल हैं इसके अलावे आर्थिक वैचारिक सलाहकार और संरक्षक मंडल की भी घोषणा की गई है.

Share

Leave a Reply