
मिथिला राज्य अभियान केलिये दो दिवसीय मिथिला समागम आयोजित। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मिथिला समागम के अवसर पर मिथिला राज्य अभियान के क्रम मे दिग्घी पश्चिम दरभंगा स्थित मैथिली साहित्य परिषद प्रांगण मे दो दिवसीय कार्यक्रम डा. सत्यनारायण महतो की अध्यक्षता मे आयोजित किया गया। प्रो. उदय शंकर मिश्र के संचालन मे आयोजित 10 एवं 11 दिसम्बर के दो दिवसीय मिथिला समागम मे प्रो रत्नेश्वर झा, सदरे आलम, चंन्द्रेश , कौशल कुमार झा, अशोक झा सहित दर्जन भर से अधिक लोगो ने विचार व्यक्त किया।

