Home मुख्य मिथिला विवि स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन। Voice of Darbhanga
मुख्य - November 23, 2016

मिथिला विवि स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन। Voice of Darbhanga

img_20161123_141550_812

दरभंगा (संवाद सूत्र)
यूनेस्को क्लब आॅफ दरभंगा सिटी और रेड क्राॅस सोसायटी दरभंगा के सहयोग से बुधवार को ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्वास्थ्य केंद्र में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया. इस शिविर का उद्घाटन लनामिविवि के कुलपति डा. साकेत कुशवाहा द्वारा फीता काटकर किया गया. उद्घाटन के पश्चात रक्तदान शिविर में एनएसएस यूनेस्को व रेडक्राॅस सोसाईटी के सदस्यों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया एवं रक्तदान भी किया.
वीसी साकेत कुशवाहा ने रक्तदान शिविर का उद्घाटन तो किया मगर खुद रक्तदान नहीं किया. हालाँकि इस शिविर का नाम स्वैच्छिक रक्तदान शिविर रखा गया जहाँ अपनी स्वैच्छा से एनएसएस के कई छात्र-छात्राओं ने रक्तदान कर महादान के भागी हुए.

Share

Leave a Reply