Home मुख्य विधायक ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन।
मुख्य - August 25, 2016

विधायक ने किया सामुदायिक भवन का उद्घाटन।

FB_IMG_1472161915610

दरभंगा: जाले पश्चिमी पंचायत के भटपोखरा गांव में संसद विकास मद से नवनिर्मित सामुदायिक भवन का उदघाटन स्थानीय विधायक जीवेश कुमार ने फीता काट कर समारोह पूर्वक किया. इस उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता प्रखण्ड विससूत्री के अध्यक्ष नरेश चौधरी ने की मंच संचालन संसद प्रतिनिधि सह प्रखण्ड मुखिया महासंघ के अध्यक्ष डॉ0 राघवेंद्र प्रसाद ने किया. उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए विधायक श्री कुमार ने कहा कि मैं तो सिर्फ व सिर्फ आपका पोस्टमैंन हूँ, सरकार द्वारा दी गई विकास योजनाओं का आपका जितना हिस्सा होगी उसे मैं सदैव आपके पास तक लाता रहुगा, यह मेरा वादा है. मैंने आपके हिस्सा का सामुदायिक भबन का उद्घाटन कर आप सवो को आज से आपको समर्पित कर रहा हूँ. जल्द हीं विजली का बौल भी जलाना शुरू हो जायगी व गांव का सभी घर बिजली से रौशन होगी. यहां की सभी सड़क भाई पूर्व मुखिया भाई दिनेश महतो जी के अथक प्रयास से सभी गालियां व सड़क पक्की कारण कर दी गई है. मैंने इस पंचायत खास कर भटपोखरा गांव को केंद्र सरकार के ग्राम स्वक्षता मिशन के द्वारा सफाई व घर घर सौचालय योजनाओ से गांव को जोड़ने का लक्ष्य रखा है, आपके सहयोग अगले वर्ष से इस योजना से सभी घरो को जोड़ कर,माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी जी का सपना है कि हमारे देश में हर हाथ को काम,हर युवा को रोजगार, सभी बीमारो को मुफ्त ईलाज व सभी खेतो को सिचाई के साधन से जोर कर देश के सभी नागरिको को सम्पन्न समृद्ध बनावे. केंद्र सरकार ने कौशल विकास योजना से युवाओ को हुनरमन्द बनाना शुरू कर दिया है. जिसके लिए युवाओ को प्रशिक्षित की जा रही है. विधायक व समेत जिला पार्षद सुशीला देवी को स्थानीय सरपंच शीला देवी ने पाग व चादर देकर सम्मानित किया. समारोह को संबोधित करने वालो में 20 सूत्री अध्यक्ष नरेश चौधरी, मुखिया माहसंघ के अध्यक्ष डॉ0 राघवेन्द्र प्रसाद ,पंसस, पति वसीम रजा बेग, अजय झा, समेत सर्जन ब्यक्ति शामिल थे.

Share

Leave a Reply