Home मुख्य विधायक ने किया छात्रावास का उद्घाटन । Voice of Darbhanga
मुख्य - January 19, 2017

विधायक ने किया छात्रावास का उद्घाटन । Voice of Darbhanga

IMG_20170119_220409कुशेश्वरस्थान: जदयू विधायक शशिभूषण हजारी ने गुरूवार को उच्च विद्यालय परिसर में राष्ट्रीय माध्यमिक शिक्षा अभियान के तहत: नवनिर्मित बालिका छात्रावास का उद्घाटन किया. इस मौके पर लोगों से मुखातिब विधायक श्री हजारी ने कहा कि विकास पुरुष नीतीश कुमार की देन है. जिसे उद्घाटन करने का उन्हें सौभाग्य प्राप्त हुआ है. विधायक श्री हजारी ने  अगामी 21 जनवरी को होनेवाली  एतिहासिक मानव श्रृंखला में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेकर कुशेश्वरस्थान का नाम जिले के मानचित्र पर सबसे उपर अंकित करने की अपील की.  मौके पर छात्रावास के वार्डेन रंजना  कुमारी, उच्च विद्यालय के प्राधानाध्यापक विजय पासवान, जदयू नेता लक्ष्मण प्रसाद राय, दिलीप राय, शशिनाथ प्रसाद, प्रमुख बिजल पासवान, संतोष झा ,रामजतन राय, राजेश कुमार राय सहित विद्यालय के  सैकड़ों छात्र एंव छात्रा उपस्थित थे.

Share

Leave a Reply