
मोहम्मद मुस्तफा कमाल बने एलएनएमयू के कुलसचिव। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मोहम्मद मुस्तफा कमाल अंसारी ने आज ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के कुलसचिव का पदभार संभाल लिया. इससे पहले राज भवन के आॅफिसर एवं स्पेशल ड्यूटी अहमद महमूद ने विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एस के सिंह को पत्र भेज कर कुलसचिव की नियुक्ति से संबंधित पत्र भेजा. पत्र में श्री महमूद ने विश्वविद्यालय द्वारा 12 अप्रैल 2017 को भेजे गए पैनल में से श्री अंसारी की नियुक्ति का आदेश कुलाधिपति ने दिया है. कुलपति प्रो. एस के सिंह की स्वीकृति मिलने के बाद कुलसचिव ने आज हीं इस बावत अधिसूचना जारी की. अधिसूचना जारी होने के बाद नये कुलसचिव ने योगदान दिया और संचिकाओं का निष्पादन भी किया. नये कुलसचिव का स्वागत स्वंय कुलपति ने किया. इस अवसर पर डॉ. अजयनाथ झा, सीसीडीसी डॉ. मुनेश्वर यादव, सूचना पदाधिकारी डॉ. एन.के अग्रवाल सहित कई लोग मौजूद थे. नवनियुक्त कुलसचिव स्थानीय मिल्लत कॉलेज में वनस्पति विभागाध्यक्ष के पद पर कार्यरत हैं.

