
दरभंगा: सोमवार को सकरी के निकट एनएच 57 पर एक ऑटो के पलटने से सकरी थानाक्षेत्र के मकरमपुर निवासी मो0 इब्राहिम की पत्नी नूरजहाँ एवं पुत्र मो0 गुफरान घायल हो गए। गुफरान का सर फट गया जबकि नूरजहाँ के सीने एवं हाथ में चोट है। दोनों को इलाज़ केलिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया है।