
Home मुख्य पैसे और दबंगता के बल पर सरपंच पति द्वारा मनमाने ढंग से ग्राम रक्षा दल में नियुक्ति की शिकायत। Voice of Darbhanga
पैसे और दबंगता के बल पर सरपंच पति द्वारा मनमाने ढंग से ग्राम रक्षा दल में नियुक्ति की शिकायत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: हयाघाट प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज रसूलपुर के सरपंच पति मनोज साह पर समता सैनिक दल के जिलाध्यक्ष सुन्दे कुमार शर्मा ने मनमानी एवं आमजनों से दुर्व्यहार तथा पैसे लेकर मनमाने ढंग से ग्राम रक्षा दल में नियुक्ति का गम्भीर आरोप लगाया है। बुधवार को जिलाधिकारी को दिये एक आवेदन में श्री शर्मा ने बताया कि सरपंच से किसी बात की शिकायत भी यदि कोई करना चाहे तो सरपंच पति मनोज साह द्वारा किसी को सरपंच से मिलने नही दिया जाता और दुर्व्यवहार कर भगा दिया जाता है।

