
अनुश्रवण समिति सह जिप सदस्य ने बीआरसी का किया औचक निरीक्षण। Voice of Darbhanga

केवटी: जिला मध्याहन भोजन योजना अनुश्रवण समिति के सदस्य व जिपस समीउल्लाह खां समीम ने गुरूवार को प्रखंड संसाधन केंद्र खिरमा पथरा का औचक निरीक्षण किया. दिन के 12.15 बजें निरीक्षण करने वहां पहुंचे श्री समीम ने कार्यालय को बंद पाया. इस कारण कर्मियों की दैनिक उपस्थिति समेत अन्य संचिकाओं का अब लोकन नहीं कर पाए. निरीक्षण के क्रम में मौजूद लेखापाल जगदीप पासवान व आदेशपाल सूर्य नारायण ने बीईओ को क्षेत्र भ्रमण व बीआरपी नवल किशोर झा को पंचायत उपचुनाव को लेकर कोयला स्थान पंचायत में बूथ संख्या 101 तथा 102 का भौतिक सत्यापन तथा डॉ. जितेन्द्र राम व मो. इकबाल को सीआसी मवि मझिगामा में तथा बीआरपी मदन साह को सीआरसी मवि पचाढ़ी में आयोजित तरंग प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु जाने की बात उन्हें बताया गया.

