
बन्दर के कारण एनएच पर हुए एक्सीडेंट में बाइक सवार की मौत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: मंगलवार दिन के करीब एक बजे सिमरी थानाक्षेत्र के कुमरपट्टी के निक एनएच 57 पर तेज गति बाइक सवार के ऊपर अचानक एक बंदर के कूद जाने बाइक अनियंत्रित होकर गिर गया। बाइक के गिरने से बाइक सवार सिंघवाड़ा थानाक्षेत्र के भड़वाड़ा निवासी मो0 शब्बीर गंभीर रूप से जख्मी हो गए जिनसे उनकी मृत्यु हो गयी। सिमरी थानाध्यक्ष राजन कुमार ने घटना की पुष्टि की है।

