Home Featured सांसद गोपालजी ठाकुर ने रामनगर आईटी पार्क का किया निरीक्षण।
Featured - मुख्य - February 18, 2026

सांसद गोपालजी ठाकुर ने रामनगर आईटी पार्क का किया निरीक्षण।

दरभंगा: मिथिला क्षेत्र में आईटी उद्योग को बढ़ावा देने वाले रामनगर सॉफ्टवेयर टेक्निकल पार्क का सांसद डॉ. गोपालजी ठाकुर ने बुधवार को अधिकारियों संग निरीक्षण किया। लगभग 10 करोड़ की लागत से बने इस पार्क को तकनीकी क्रांति का प्रतीक बताया।निरीक्षण के बाद सांसद ने कहा, “आजादी के बाद मिथिला की यह सबसे बड़ी तकनीकी क्रांति है।” उन्होंने पीएम नरेंद्र मोदी व सीएम नीतीश कुमार के नेतृत्व वाली डबल इंजन सरकार के प्रयासों का जिक्र करते हुए जिला पदाधिकारी व अधिकारियों को निर्देश दिया कि आईटी कंपनियों से शीघ्र संचालन शुरू कराया जाए। इससे स्थानीय युवाओं को रोजगार व प्रशिक्षण मिलेगा।

Advertisement

सांसद ने बताया कि पार्क में 150 से अधिक विशेषज्ञ कार्य कर सकेंगे। अब तक 9 विधाओं में 14 कंपनियों ने पंजीकरण कराया है। एवीकेयर, अभिमन्यु आजाद, न्यूटीराइज्म व वाणी कुमारी जैसी कंपनियों के संचालन से मिथिला के विद्यार्थियों को डिजिटल शिक्षा में लाभ होगा और बड़े शहरों जाने की जरूरत कम होगी।

Advertisement
Share