Home Featured दरभंगा में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सांसद  ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।
Featured - मुख्य - 1 day ago

दरभंगा में हाईकोर्ट बेंच की मांग को लेकर सांसद  ने राज्यपाल को सौंपा ज्ञापन।

दरभंगा: पटना हाईकोर्ट की बेंच स्थापना की मांग को लेकर गुरुवार को स्थानीय बीजेपी सांसद गोपालजी ठाकुर ने बिहार के राज्यपाल सैयद अता हसनैन को इस संबंध में ज्ञापन सौंपा।

Advertisement

पत्र में सांसद ने कहा कि तिरहुत, कोसी और उत्तर बिहार के 8 करोड़ लोगों के लिए दरभंगा में हाईकोर्ट बेंच जरूरी है। वर्तमान में इन क्षेत्रों के लोग पटना हाईकोर्ट के न्यायिक कार्यों के लिए 4 से 7 घंटे की यात्रा करने को मजबूर हैं, जिससे समय और आर्थिक बोझ बढ़ता है। उन्होंने लोकसभा सत्र में केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल से भी चर्चा का उल्लेख किया। दरभंगा में जमीन व संसाधन उपलब्ध होने से कम लागत में बेंच स्थापित हो सकती है, जो न्यायिक मामलों के त्वरित निपटारे और कानून-व्यवस्था मजबूत करेगी।

Advertisement

सांसद ने अन्य मांगें भी उठाईं। इनमें डॉ. कामेश्वर सिंह संस्कृत विश्वविद्यालय व ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय को केंद्रीय दर्जा, डब्ल्यूआईटी दरभंगा को केंद्र के अधीन संचालन, दूरस्थ शिक्षा केंद्र से पढ़ाई बहाली, मिथिला के पर्यटन स्थलों को ‘जानकी सर्किट’ के रूप में विकसित करना व ग्रामीण महाविद्यालयों में बीएड कोर्स शुरू करना शामिल है।

Advertisement

महिला आरक्षण संशोधन ड्राफ्ट को केंद्र की मंजूरी पर सांसद गोपालजी ठाकुर ने प्रसन्नता जताई। इसे महिलाओं के सशक्तिकरण का ऐतिहासिक कदम बताते हुए उन्होंने कहा कि नारी वंदन योजना जैसी केंद्रीय योजनाएं महिलाओं को आत्मनिर्भर बना रही हैं। यह संशोधन शीघ्र संसद से पारित होकर लोकसभा व विधानसभाओं में महिलाओं को आरक्षण देगा।

Share