
नगर निगम का पम्पिंग सेट हुआ चोरी। Voice of Darbhanga

दरभंगा: शहर में आमलोगों के साथ साथ अब सरकारी सामान भी शायद चोरो के निशाने पर है। इसी का उदहारण है कि गुरुवार की रात लहेरियासराय थानाक्षेत्र के खान चौक के पास से नगर निगम का पम्पिंग सेट चोरी हो गया। निगम कर्मी रामबाबू राय ने बताया कि वहां अक्सर जमा हो जाने वाले पानी को उपछने केलिए इसका उपयोग किया जाता था और यह वहीँ रहता था। पर गत रात गायब हो गया। अपने स्तर से खोजबीन के बाद अब नगर आयुक्त के आदेश से प्राथिमिकी दर्ज कराने की प्रक्रिया की जा रही है।

