Home मुख्य संगीत उत्सव में सुर लहरी पर भाव-विभोर हुए लोग। Voice of Darbhanga
मुख्य - January 22, 2017

संगीत उत्सव में सुर लहरी पर भाव-विभोर हुए लोग। Voice of Darbhanga

FB_IMG_1485104024650

दरभंगा। ए जिलानी

ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय के स्रातकोत्तर संगीत एवं नाट्य विभाग में सृजन-श्रृष्टि के तत्वावधान में दरभंगा संगीत उत्सव का आयोजन किया गया. इस मौके पर अतिथि एवं स्थानीय कलाकरों ने शास्त्रीय संगीत की प्रस्तुति कर उपस्थित श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया. कोलकाता से पधारी अंजना कुमारी ने राग मधुमति की विलम्बित और द्रुत प्रस्तुति के साथ-साथ ठुमरी का भी गायन किया. वहीं स्थानीय पंडित हरिद्वार प्रसाद खंडेलवाल ने राग यमन, राग देश की प्रस्तुति की. इनके साथ हारमोनियम पर मनीष कुमार खंडेलवाल, तबला पर सुब्रोतो राय और सारंगी पर उमेश मिश्र ने संगत की. डॉ. चित्रा कुमारी ने राग हंसध्वनि में विलम्बित बंदन कर प्रथम गणेश……..की प्रस्तुति कर शमा बांधी. कार्यक्रम का प्रारंभ कुमारी अन्नपूर्णा, पूजा कुमारी और भारती कुमारी के समवेत स्वर से हुआ. अतिथियों का स्वागत विभागाध्यक्ष डॉ. पुष्पम नारायण, संचालन सागर कुमार सिंह और धन्यवाद ज्ञापन रवि रंजन ने की.

Share

Leave a Reply