नगर निगम को मिले छः नए पानी टैंकर वाले ट्रैक्टर।

दरभंगा : बुडको ने शनिवार को छह ट्रैक्टर व चार हजार लीटर पानी रखने की क्षमता वाले तीन वाटर टैंकर नगर निगम को भेजा. छह ट्रैक्टर इंडो फाॅर्म कंपनी का है. इनकी खरीदारी पर लगभग 40 लाख रुपये खर्च हुए हैं. बुडको ने इन छह ट्रैक्टरों को आज शाम नगर निगम को भेजा. इसके साथ भेजे गये चार हजार लीटर क्षमता वाले वाटर टेंकर में पंप लगे हुए हैं. इससे इस टैंकर में नीचे से पानी खींचने एवं टैंकर से पानी उपर चढ़ाने की भी प्रक्रिया की जा सकती है.

