
नागार्जुन प्रखंड तरौनी केलिए डेलीगेट्स का चयन।

दरभंगा: आज रविवार को संध्या पांच बजे स्थान शिवराम चौक ब्रह्म स्थान पर नागार्जुन प्रखंड तरौनी से संलग्न चौदह पंचायत के मुखिया , सरपंच , पंचायत समिति और सामाजिक अग्रणी की उपस्थिति मे एक सशक्त कोर कमिटी का निर्माण किया गया।बैठक की अध्यक्षता नागार्जुन ग्राम सेवा समिति के संयोजक संतोष मिश्रा ने की। प्रतयेक पंचायत से कुछ डेलिगेटस चुने गये जो प्रखंड के मुद्दे पर बिहार सरकार , ग्रामीण विकास मंत्री श्रवण कुमार और अलीनगर के विधायक सह वित्तमंत्री डा0 अब्दुल बारी सिद्दीकी से वार्ता करेगी।

