
सरेआम महिला से अपराधियों ने लूटे पाँच लाख। Voice of Darbhanga

दरभंगा : जिले में तमाम कोशिशों के वाबजूद अपराध रुकने का नाम नही ले रहा है। दरभंगा सदर में एएसपी दिलनवाज अहमद आये दिन अपराधियों को पकड़ कर प्रेस कांफ्रेंस भी कर रहे हैं ताकि अपराधियों को डर भी हो। पर शायद वो डर अपराधियों में जा नही रहा है शायद। इसी का परिणाम है कि शुक्रवार को अपराधियों ने एक बार फिर शहर के केंद्र में बड़ी घटना को अंजाम दे दिया. शुक्रवार की शाम अपराधियों ने महिला से 5 लाख रुपये लूट लिया।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक पोस्ट ऑफिस में काम करने वाली महिला एमआरएम रोड़ के पास जैसे ही पहुंची तो 2 मोटरसाइकिल पर आये अपराधियों ने सरेआम महिला से रुपयों से भरा बैग छीन लिया। महिला चिल्लाती रही लेकिन लूटरे आसानी से भागने में कामयब हो गये। घटना नगर थाना से संबंधित है। इस घटना के बाद इलाके के लोग दहशत में हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की छानबीन कर रही है। एएसपी दिलनवाज अहमद खुद मामले को गंभीरता से लेकर एकबार फिर जांच में जुट गए हैं।

