
नशाखुरानी गिरोह का शिकार हुआ अधेड़। Voice of Darbhanga

कुशेश्वरस्थान : नशा खुरानी गिरोह के शिकार हुए अधेड़ की स्थानीय पीएचसी में चल रहा इलाज समाचार लिखे जाने तक वह बेहाश था. स्थानीय बस पड़ाव से शनिवार की सुबह अचेतावस्था में मिले अज्ञात व्यक्ति को लोगों ने उपचार के लिए पीएचसी पहुँचाया. लगभग 50 वर्षिय अधेर का इलाज करते हुए डॉ0 राकेश कुमार ने बताया की स्थिति खतरे से बाहर है. उन्होंने ने आशंका जाहिर करते हुए बताया की किसी नशाखुरानी गिरोह ने इसे नशीली दवा या पदार्थ खिलादी है. सुबह सात बजे कुछ लोग अचेतावस्था में इसे यहां लाये थे. जनसहयोग एवं पीएचसी से इलाज के लिए दवा की व्यवस्था की गयी है.

