
Home मुख्य राष्ट्रीय महासचिव का पदभार ग्रहण कर लौटे संजय झा का समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत। Voice of Darbhanga
राष्ट्रीय महासचिव का पदभार ग्रहण कर लौटे संजय झा का समर्थकों ने किया जोरदार स्वागत। Voice of Darbhanga

दरभंगा: पूर्व विधान पार्षद संजय झा को जदयू का राष्ट्रीय महासचिव सह दिल्ली प्रदेश प्रभारी बनाये जाने पर पदभार ग्रहण करने दरभंगा दौड़ा छोड़कर दिल्ली जाना पड़ा था। गुरूवार को जब श्री झा पदभार लेकर पटना एयरपोर्ट पहुँचे तो उनके स्वागत में सैकड़ों कार्यकर्त्ता पटना एयरपोर्ट के बाहर मौजूद थे। सबसे पहले संजय झा फ्रेंड्स क्लब के संचालक समीर झा ने गुलदस्ता भेंट कर उनका अभिनन्दन किया। इसके अलावा अरुण झा, अभिषेक, राहुल पासवान, माधव झा, बिपुल, अंजनी झा उर्फ बबलू, मुरारी, राहुल चौधरी, विकाश, राम कुमार झा, संजय चौधरी सहित सैकड़ो कार्यकर्ता ने स्वागत में जमकर जिंदाबाद के नारे भी लगाये।

