Home मुख्य राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भाजपा ने मनाई सरदार पटेल की जयंती। Voice of Darbhanga
मुख्य - October 31, 2016

राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में भाजपा ने मनाई सरदार पटेल की जयंती। Voice of Darbhanga

img_20161031_183345_781

दरभंगा: आधुनिक भारत के बेजोड़ शिल्पकार और राष्ट्रीय एकता के प्रतीक सरदार वल्लभ भाई पटेल की जयंती आज जिला भाजपा ने जिला अध्यक्ष हरी सहनी के अध्यक्षता में जिला परिषद डाक बंगला परिसर में समारोह पूर्वक मनाया। इस अवसर पर कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिलामंत्री अशोक नायक ने कहा कि एक साधारण कृषक परिवार ने जन्मे वल्लभ भाई पटेल जिंदगी से संघर्ष करते हुए आगे बढ़ते गए और अपने संघर्ष के बल पर ही लौह पुरुष कहलाये।
इस अवसर पर मीडिया प्रभारी अमलेश झा, पूर्व विधान पार्षद मिश्रीलाल यादव, संजीव गुप्ता, संजीव साह, रामचंद्र प्रसाद, पंकज मिश्रा, प्रमोद चौधरी, मनीष जायसवाल, रामशंकर ठाकुर आदि ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया।

Share

Leave a Reply